निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम-2010-11

निगम ने सीएसआर के अंतर्गत महाराष्ट्र, तमिलनाडु तथा उड़ीसा के कपास क्षेत्रों में 'ग्राम अभिग्रहण कार्यक्रम' प्रारंभ किया, जहाँ इसके पूर्व के वर्षो में कपास की उत्पादकता कम रही तथा उन्हें संशोधित और नये उत्पादन तथा पैकेज प्रैक्टिस प्राप्त नहीं होते थे :-

राज्य क्षेत्र गांव का नाम कार्यान्वयन एजेन्सी
महाराष्ट्र 400 हेक्टर्स बुलढाना जिले में परडा तथा वडगांव गांव विस्तार निदेशालय, डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ
400 हेक्टर्स यवतमाल जिले मे कोथा वेदी गांव
तमिल नाडु 400 हेक्टर्स पेराम्बलूर जिले के वेप्पानथात्ताई ब्लॉक, नेरगुनाम गांव हंस रॉवर कृषि विज्ञान केन्द्र
400 हेक्टर्स मदुराई जिले के थुरूमनगलाम तालुका, सेंगपडाई गांव धान फाउंडेशन
उड़ीसा 400 हेक्टर्स कालाहांडी जिले के केसिंगा तालुका के नासीगांव, पर्थर्ला तथा तकरिया गांव कोणार्क, कॉटन ग्रोवर्स, को-ऑप. स्पिनिंग मिल्स

वर्ष 2010-11 के दौरान सीएसआर परियोजना के लिए कुल आबंटित निधि 35/- लाख रू. यानि प्रत्येक परियोजना के लिए 7 लाख रू. है । वर्ष 2010-11 के दौरान निधि के आबंटन तथा किए गए व्यय के ब्यौरे निम्नानुसार हैं:-

राज्य परियोजनाओं
की संख्या
आबंटित निधि निधि का उपयोग
महाराष्ट्र 2 14,00,000 13,59,955
तमिल नाडु 2 14,00,000 7,93,533
उड़ीसा 1 7,00,000 6,26,849

कुल 2130 किसान शामिल हैं । अ.जा./अ.जनजा./महिलाओं की सहभागिता निम्नानुसार है:-

- महाराष्ट्र तमिलनाडु उड़ीसा
कुल किसान 887 696 547
अनु.जा. 148 138 225
महिला 86 238 -
अन्य 653 320 322

विकसित बिनौला/ हायब्रिड तथा फसल पर कीट/ रोग की घटनाएँ

  • कार्यक्रम में उपयोग मंज लाये गए विकसित बीज/ हायब्रिड आरसीएच - 20 (बीजी - II) एसवीपीआर-2 स्थानीय, श्री तुलसी, सुपर बन्नी, सिगमा तथा धनु
  • फसल पर कीट तथा रोग की घटनाएँ
    • कीट : आफीडस, जासीड, ट्रीप्स, मिल्टस, मिरीड बग, स्टीम वीविल
    • रोग : कपास की रेड लीफ, रूट रॉट, वरटीलियम विल्ट, अल्टरनॉरिया तथा लीफ स्पॉट
  • महाराष्ट्र:
    • कृषि सनवदिनी
  • तमिल नाडु:
    • आझादिरॉक्टिन, कॉन्फिडोर, एनएए यूरिया, कॉटन फॉल्लोर (एमएन मिक्सचर), निम्बेसिडिन, ग्रीन मिरॉक्ले, मग्नेसियूम सरफेट
  • उड़ीसा:
    • बी.टी. बॉयोझिम, क्लोरोपायरीफॉस, आझादिरॉक्टिन, फेरॉमोन ट्रैप, एच.लूर, प्रोफानो फोज.

त्वरित लिंक्‍स

दिन की बिक्री कोट