राष्ट्रीय कपास परिदृश्य

भारतीय कपास का विकास

उत्पादन क्षेत्र और उपज:

गत वर्षों में देश ने कपास उत्पादन में उल्लेखनीय रूप से मात्रात्मक वृध्दि प्राप्त की है । देश में वर्ष 1970 तक 8.00 से 9.00 लाख गॉठों की सीमा में प्रति वर्ष बड़ी मात्रा में आयात होता था । तथापि सरकार द्वारा क्रमिक पंचवर्षीय योजनाओं द्वारा गहन कपास उत्पादन कार्यक्रमों जैसी विशेष योजनाओं को आरंभ करने के बाद कपास उत्पादन के क्षेत्र में वृध्दि से तथा 70 के दशक के मध्य में हायब्रिड किस्मों की बुआई से कपास उत्पादन को आवश्यक प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है । तब से देश कपास उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया है, यह 90 के दशक के अंत में और 20 के दशक के आरंभ के कुछ वर्षों को छोड़कर, जब कम उपज के कारण और देशी वस्त्रोद्योग की बढ़ती कपास आवश्यकता के कारण कपास का आयात बड़ी मात्रा में हुआ ।

भारत सरकार द्वारा 'कपास प्रौद्योगिकी मिशन' की फरवरी, 2000 में स्थापना के बाद से अधिक उपज पैदा करनेवाली किस्मों के विकास, प्रौद्योगिकी के उचित स्थानांतरण, बेहतर फार्म प्रबंधन की प्रथाओं, बीटी कॉटन हायब्रिड आदि खेती के अधीन वृध्दित क्षेत्र द्वारा उपज और उत्पादन में उल्लेखनीय वृध्दि हुई है । इन सभी विकासशील गतिविधियों से देश में पिछले 2/3 वर्षों से कपास उत्पादन में कायापलट परिणाम प्राप्त हुआ है । प्रति हेक्टर उपज जो पिछले 10 वर्षों से भी अधिक समय से लगभग 300 कि.ग्रा. प्रति हेक्टर पर स्थिर थी, वह कपास मौसम 2003-04 में 399 कि.ग्रा. प्रति हैक्टर और कपास मौसम 2004-05 में 463 कि.ग्रा. तक बढ़ गयी है ।

देश में कपास खेती के अंतर्गत आनेवाले मूलभूत परिवर्तनों ने भविष्य में वर्तमान उत्पादकता को विश्व औसत कपास उत्पादन के निकट पहुंचाने की संभावना दिखायी है । देशी वस्त्रोद्योग के बढ़ी हुई कपास खपत को पूरा करने के बाद देश में कपास की पर्याप्त अधिशेष मात्रा होगी, जो आयातक देशों की कपास आवश्यकता को पूरा कर सकती है ।

क्षेत्र, उत्पादन और उपज के बारे में देश में प्रगति निम्नानुसार बतायी गयी है :

गत दस वर्षों के लिए क्षेत्र, उत्पादन और उपज:

क्षेत्र लाख हेक्टर में / उत्पादन लाख गॉठों में / उपज कि.ग्रा. प्रति हेक्टर में
वर्ष क्षेत्र उत्पादन उपज
2000-01 85.76 140.00 278
2001-02 87.30 158.00 308
2002-03 76.67 136.00 302
2003-04 76.30 179.00 399
2004-05 87.86 243.00 470
2005-06 86.77 241.00 472
2006-07 91.44 280.00 521
2007-08 94.14 307.00 554
2008-09 94.06 290.00 524
2009-10 103.10 305.00 503
2010-11 111.42 325.00 496
2011-12* 121.91 356.00 496
स्रोत:कपास सलाहकार मंडल *अनंतिम

गत 10 वर्षों के लिए राज्यवार क्षेत्र, उत्पादन और उपज

कपास तुलन-पत्र:

देश में कपास उत्पादन और देशी वस्त्रोद्योग के विभिन घटकों द्वारा खपत पर आधृत करते हुए कपास सलाहकार मंडल द्वारा वर्तमान कपास मौसम 2011-12 के लिए तथा 2010-11 के लिए तुलन-पत्र नीचे दिया गया है:

170 किग्रा. की गाँठें लाख में
मद 2011-2012 2010-2011
आपूर्ति
आरंभिक स्टॉक 47.50 40.50
उपज आकार 356.00 325.00
आयात 5.00 5.00
कुल उपलब्धता 408.50 370.50
मांग
मिल खपत 210.00 215.00
छोटी मिल खपत 20.00 21.00
मिलेत्तर खपत 20.00 17.00
कुल खपत 250.00 253.00
निर्यात 80.00 70.00
कुल खपत 330.00 323.00
आगे लाया गया 78.50 47.50

पिछले ग्यारह वर्षों के लिए कपास तुलन-पत्र

त्वरित लिंक्‍स

दिन की बिक्री कोट