निगम की नयी वेबसाईट का उद्धघाटन

श्री बी.के.मिश्र, निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने दि.10.01.2012 को पंजीकृत कार्यालय में निगम की नयी वेबसाईट www.cotcorp.gov.in का उद्घघाटन किया। नयी वेबसाईट का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तथा उपयोगकर्ता के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया गया है । नयी वेबसाईट, अद्यतन प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए, भारत सरकार वेबसाईट (जीआयजीडब्लू) के मार्गदर्शन और वेब कंटेंट ऐक्सेसिब्लिटी (डब्लूसीएजी) मार्गदर्शनों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गयी है । इससे सभी उपयोगकर्ता को वेबसाईट को सहजता से नेवीगेट करने और एक्से्स करने में सहायता मिलेगी । नयी वेबसाईट की मुख्य विशेषता यह है कि विकलांग व्यक्ति भी सहयोगी प्रौद्योगिकी की सहायता से वेबसाईट को ऐक्सेस कर सकेगा । यह प्रेस विज्ञप्ति व्यापक जनहित के लिए जारी की जाती है ।

त्वरित लिंक्‍स

दिन की बिक्री कोट