कपास की बिक्री
निगम अपना विपणन कार्य दो मुख्य उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए करता है, एक कपास उत्पादकों को आवश्यक विपणन समर्थन देना तथा दूसरा वस्त्र मिलों विशेषत: निर्यातोन्मुख मिलों की गुणवत्ता वाली कपास की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करना । वस्त्र मिलों की गुणवत्तावाली कपास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए किस्मवार एवं ग्रेडवार कपास की खरीद, इसके संसाधन, पैकिंग, नमूना परीक्षण और गोदामों में कपास गॉठों के वैज्ञानिक भंडारण द्वारा एक ड्रिल की जाती है । कपास में संदूषण की समस्या के समाधान के लिए कपास की अधिकतम मात्रा के संसाधन की व्यवस्था आधुनिक जिनिंग और प्रेसिंग फैक्टरियों में की जाती है । इसके अलावा कपास गॉठों की पैकिंग के लिए अच्छी गुणवत्ता के ग्रे क्लॉथ का अधिकतम उपयोग किया जाता है । जहाँ आधुनिक फैक्टरी नहीं है, वहाँ सभी प्रकार के मिलावटी तत्वों को निकालने के लिए अतिरिक्त मजदूर लगाये जाते हैं ।
ये सभी कार्य विक्रय उन्मुख होने के कारण ग्राहक-मिलों की विशिष्ट मांग को पूरा करने केलिए किसी भी विशिष्ट ग्रेड और मानदंडों की गुणवत्तावाली कपास की आपूर्ति की जा सकती है । गुणवत्ता में उच्च मानदंड बनाये रखने की अपनी प्रतिष्ठा के लिए निगम ने गत वर्षो से बिक्री से पहले और बाद की सेवायें देने के साथ-साथ कपास की बड़ी मात्रा की आपूर्ति करने के लिए
'गुणवत्तावाली कपास का निर्भरतायोग्य आपूरक' की प्रतिष्ठा प्राप्त की है । देश के कई प्रतिष्ठित ग्रुप्स ने, जिनमें निर्यातोन्मुख ईकाईयाँ शामिल है, सीसीआई की कपास में रुचि दिखायी है और इसके फलस्वरूप निजी क्षेत्र की मिलों को देशी बिक्री में काफी वृध्दि हुई है । मौसम के दौरान टर्न-ओवर में वृध्दि लाने के लिए निगम निम्नलिखित तथ्यों पर बल देते हुए बहुत आक्रमक बिक्री नीति अपनाता है ।